Showing posts with label Success Exam. Show all posts
Showing posts with label Success Exam. Show all posts

आज 5 बजे Declare होगा कक्षा 10 का रिजल्ट ? Rajasthan Board Class 10 results to be declared today at 5 pm on results ?

आज 5 बजे Declare होगा कक्षा 10 का रिजल्ट ?










दोस्तों लम्बे समय के इन्तजार के बाद आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,राजस्थान  की क्लास 10 th रिजल्ट आज शाम को 5 बजे घोषित किया जायेगा| क्लास 10 के रिजल्ट का बेसब्री से इन्तजार कर रहे लाखो विधार्थियों के इन्तजार की घड़ी अब खत्म हो गयी है| 

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10 वी का रिजल्ट आज Declare किया जाएगा| शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी बोर्ड सभागार में रिजल्ट जारी करेंगे| इस बार 10 वी की परीक्षा में पुरे राजस्थान में 10 लाख 81 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे|

पिछले वर्ष 10 वी का परिणाम 10 जून को घोषित किया गया था| इस वर्ष शिक्षा बोर्ड 15 जून तक रिजल्ट जारी करने में जुटा हुआ था| लेकिन इस बार बार-कोडिंग की तकनिकी समस्या और कुछ विधालियों द्वारा संत्राक समय पर नहीं भेजने के वजह से परिणाम में देरी हो गयी| बोर्ड अधिकारीयों के अनुसार परिणाम तैयार हो चुका है और आज शाम 5 बजे आप रिजल्ट देख सकते है|

अपना रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए यहाँ 
Click करें----- http://rajeduboard.rajasthan.gov.in




अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो प्लीज अपने दोस्तों तक जरुर Share करे ताकि वो भी अपना रिजल्ट देख सके|








एग्जाम में सफलता कैसे प्राप्त करें ? Exam Me Safalta Kaise Prapt Karen ? How to be successful in the exam ?

      एग्जाम में सफलता कैसे प्राप्त करें ?


दोस्तों आज का हमारा जो टॉपिक है वो यह की एग्जाम को फाइट कैसे करें ? हम देखते है की एग्जाम तो सभी देते है लेकिन कुछ ही लोगों  का सलेक्शन होता है| बाकी लोग एग्जाम में असफल होते है ऐसा क्यूँ होता है? तो आज हम इसी प्रश्न का जवाब खोजेंगे की आखिर हम इतनी मेहनत करते है फिर भी सफल नहीं हो पाते है| इसका क्या कारण है की हर बार लोग पिछड़ जाते है? जब तक हम इस समस्या की जड़ तक तक नहीं पहुचंगे तक कोई हल नहीं निकल सकता और हमारा समय ऐसे ही बर्बाद होता चला जायेगा इसलिए बिना देर किये हम इस समस्या को ही खत्म कर देते है?
दोस्तों एग्जाम में 3 तरह के लोग बैठते है| एक तो वो जो सिर्फ ट्रायल यानि एग्जाम चेक करने के लिए एग्जाम देते है| यानी बिना मन के एग्जाम देते है| इन लोगों का तो सलेक्शन तो होना नहीं है|
दुसरे वे लोग होते है जो एग्जाम की तैयारी तो करते है| लेकिन अपना 100% नहीं दे पाते है| यानी वो कभी सीरियस नहीं होते है| ऐसे लोग पढाई भी बहुत करते है| लेकिन यह लोग मेरिट में रह जाते है| ऐसे लोग हर बार एग्जाम में सेलेक्ट होते है लेकिन फाइनल मेरिट में रह जाते है| आपने  अपने दोस्तों से सुना भी होगा की यार में 1 नंबर से रह गया| बार बार मेरिट में नंबर नहीं आने से ये लोग हार मान लेते है|
तीसरे प्रकार के वो लोग है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है| वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सब कुछ छोड़ देते है| और ये लोग जितना भी पढ़ते है| हर टॉपिक को 100% देते है| ऐसे लोग कभी भी टॉपिक को रटते नहीं है| ये लोग हमेशा तैयार रहते है| इनमे आत्म-विश्वास बहुत ज्यादा होता है| इनके अन्दर उत्साह,जोश,जुनून बहुत होता है| ऐसे लोगों की संख्या बहुत ही कम होती है| यही लोग मेरिट में आते है और इनका सलेक्शन पक्का होता है| यही लोग अपनी मंजिलों में उड़ान भरते है| और बहुत आगे तक जाते है| अपनी लाइफ में मनचाही जॉब प्राप्त करते है| ये लोग कभी लाइफ में हार नहीं मानते है| कभी रुकते नहीं है और ने कभी थकते है|
तो अब आपको पता लगाना है की में कहाँ पे हूँ| आपके रिजल्ट्स का अभी पता चल जायेगा| अब आपको पता चल गया होगा की मेरा सलेक्शन होगा या नहीं| कही आप पहली और दूसरी स्टेज पे तो नहीं हो| हमें तो तीसरी स्टेज के लोगों की तरह बनना है|

 “एक अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और
  अपने छात्रों से सिखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता"

एग्जाम में सफल होने के लिए टिप्स :-
1.सबसे पहले अपना लक्ष्य सेट करें|
2.एग्जाम का टाइम टेबल बनायें|
3.टाइम टेबल के अनुसार स्टडी करें|
4.सेलेबस का बार-बार रिवीजन करें|
5.किसी भी पॉइंट को रटे नहीं|
6.हर टॉपिक को समझकर पढ़ें|
7.स्मार्ट तैयारी करें क्यूंकि कॉम्पीटिशन
बहुत ज्यादा है|
8.अपनी तरफ से 100% देवें तभी आपका
सलेक्शन होगा|
9.आपका जो सब्जेक्ट कमजोर है उस पर ज्यादा फोकस करें|
10.स्टडी करते समय आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ स्टडी पे होना चाहिए|
11.शांत वातावरण में स्टडी करें|
12.फालतू समय को बर्बाद नहीं करें|
13.जो टॉपिक आपको पढाया गया है उसका
घर आते ही रिवीजन जरुर करें|
14.कभी यह नहीं सोचें की मेरा सलेक्शन नहीं होगा| आपको इसके विपरीत सोचना है की मेरा सलेक्शन तो होगा ही| वो भी टॉप 10 में.
15.कभी भी पदों  की तरफ ध्यान मत दीजियें की पद कम है क्यूंकि आपको सिर्फ एक पद चाहिए|
16.हमेशा सकारात्मक सोचें|

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी अगर आपको यह पसंद आई है तो प्लीज Share जरुर करें ताकि दुसरे लोगों के काम आ सकें केवल अपने तक सीमित ना रखें|
अगर आपको एग्जाम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो Comment में जरुर लिखें हम आपकी समस्या को जरुर दूर करेंगे|
अपना E-Mail कमेंट में लिखे ताकि हम जितनी पोस्ट है वो आपको भेज सकें|

         Presented by S-Series