Showing posts with label Success Story. Show all posts
Showing posts with label Success Story. Show all posts

एग्जाम में सफलता कैसे प्राप्त करें ? Exam Me Safalta Kaise Prapt Karen ? How to be successful in the exam ?

      एग्जाम में सफलता कैसे प्राप्त करें ?


दोस्तों आज का हमारा जो टॉपिक है वो यह की एग्जाम को फाइट कैसे करें ? हम देखते है की एग्जाम तो सभी देते है लेकिन कुछ ही लोगों  का सलेक्शन होता है| बाकी लोग एग्जाम में असफल होते है ऐसा क्यूँ होता है? तो आज हम इसी प्रश्न का जवाब खोजेंगे की आखिर हम इतनी मेहनत करते है फिर भी सफल नहीं हो पाते है| इसका क्या कारण है की हर बार लोग पिछड़ जाते है? जब तक हम इस समस्या की जड़ तक तक नहीं पहुचंगे तक कोई हल नहीं निकल सकता और हमारा समय ऐसे ही बर्बाद होता चला जायेगा इसलिए बिना देर किये हम इस समस्या को ही खत्म कर देते है?
दोस्तों एग्जाम में 3 तरह के लोग बैठते है| एक तो वो जो सिर्फ ट्रायल यानि एग्जाम चेक करने के लिए एग्जाम देते है| यानी बिना मन के एग्जाम देते है| इन लोगों का तो सलेक्शन तो होना नहीं है|
दुसरे वे लोग होते है जो एग्जाम की तैयारी तो करते है| लेकिन अपना 100% नहीं दे पाते है| यानी वो कभी सीरियस नहीं होते है| ऐसे लोग पढाई भी बहुत करते है| लेकिन यह लोग मेरिट में रह जाते है| ऐसे लोग हर बार एग्जाम में सेलेक्ट होते है लेकिन फाइनल मेरिट में रह जाते है| आपने  अपने दोस्तों से सुना भी होगा की यार में 1 नंबर से रह गया| बार बार मेरिट में नंबर नहीं आने से ये लोग हार मान लेते है|
तीसरे प्रकार के वो लोग है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है| वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सब कुछ छोड़ देते है| और ये लोग जितना भी पढ़ते है| हर टॉपिक को 100% देते है| ऐसे लोग कभी भी टॉपिक को रटते नहीं है| ये लोग हमेशा तैयार रहते है| इनमे आत्म-विश्वास बहुत ज्यादा होता है| इनके अन्दर उत्साह,जोश,जुनून बहुत होता है| ऐसे लोगों की संख्या बहुत ही कम होती है| यही लोग मेरिट में आते है और इनका सलेक्शन पक्का होता है| यही लोग अपनी मंजिलों में उड़ान भरते है| और बहुत आगे तक जाते है| अपनी लाइफ में मनचाही जॉब प्राप्त करते है| ये लोग कभी लाइफ में हार नहीं मानते है| कभी रुकते नहीं है और ने कभी थकते है|
तो अब आपको पता लगाना है की में कहाँ पे हूँ| आपके रिजल्ट्स का अभी पता चल जायेगा| अब आपको पता चल गया होगा की मेरा सलेक्शन होगा या नहीं| कही आप पहली और दूसरी स्टेज पे तो नहीं हो| हमें तो तीसरी स्टेज के लोगों की तरह बनना है|

 “एक अच्छा टीचर वो है, जो ताउम्र सीखता रहता है और
  अपने छात्रों से सिखने में भी कोई परहेज नहीं दिखाता"

एग्जाम में सफल होने के लिए टिप्स :-
1.सबसे पहले अपना लक्ष्य सेट करें|
2.एग्जाम का टाइम टेबल बनायें|
3.टाइम टेबल के अनुसार स्टडी करें|
4.सेलेबस का बार-बार रिवीजन करें|
5.किसी भी पॉइंट को रटे नहीं|
6.हर टॉपिक को समझकर पढ़ें|
7.स्मार्ट तैयारी करें क्यूंकि कॉम्पीटिशन
बहुत ज्यादा है|
8.अपनी तरफ से 100% देवें तभी आपका
सलेक्शन होगा|
9.आपका जो सब्जेक्ट कमजोर है उस पर ज्यादा फोकस करें|
10.स्टडी करते समय आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ स्टडी पे होना चाहिए|
11.शांत वातावरण में स्टडी करें|
12.फालतू समय को बर्बाद नहीं करें|
13.जो टॉपिक आपको पढाया गया है उसका
घर आते ही रिवीजन जरुर करें|
14.कभी यह नहीं सोचें की मेरा सलेक्शन नहीं होगा| आपको इसके विपरीत सोचना है की मेरा सलेक्शन तो होगा ही| वो भी टॉप 10 में.
15.कभी भी पदों  की तरफ ध्यान मत दीजियें की पद कम है क्यूंकि आपको सिर्फ एक पद चाहिए|
16.हमेशा सकारात्मक सोचें|

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी अगर आपको यह पसंद आई है तो प्लीज Share जरुर करें ताकि दुसरे लोगों के काम आ सकें केवल अपने तक सीमित ना रखें|
अगर आपको एग्जाम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछना हो तो Comment में जरुर लिखें हम आपकी समस्या को जरुर दूर करेंगे|
अपना E-Mail कमेंट में लिखे ताकि हम जितनी पोस्ट है वो आपको भेज सकें|

         Presented by S-Series

एक सफल अरबपति कैसे बनें ? Ek safal Arabpati kaise banen ? How to become a successful billionaire ?

                     एक सफल अरबपति कैसे बनें  ?



कोई भी इन्सान एक दिन में अरबपति नहीं बन सकता है| इसके लिए अवसरों को पहचान कर कड़ी मेहनत करनी पड़ती है |अरबपति बनने के लिए अपने जीवन में एक स्पस्ट लक्ष्य होना जरुरी है |साथ ही कड़ी मेहनत तभी आप अरबपति बन सकते है| जिन्होंने मेहनत की वो कैसे अरबपति कैसे बने|
लैरी एलिसन :- ओरेकल के संस्थापक कुल सम्पति 48 बिलियन डॉलर है| लैरी का लालन –पालन सिंगल मदर ने किया था| शिकागो में उन्हें अंकल-आंटी ने पाला-पोसा| जीवन के शुरूआती संघर्ष के बाद वह सफल हुवे और अरबपति बनें|



जोर्ज सोरोस :- सोरोस फंड मैनेजमेंट के चेयरमैन कुल सम्पति 21 बिलियन डॉलर| युवावस्था में नाजियों से बचने के लिए उन्हें अपनी पहचान छुपानी पड़ी| उन्होंने वेटर का काम भी किया| काम में लगन की वजह से वह अरबपति बनें|




जैक मा :- अलीबाबा के संस्थापक कुल सम्पति 20.2 बिलियन डॉलर | जैक मा का लालन-पालन गरीबी में हुवा था | उन्हें स्थानीय केअफसी में नौकरी भी नहीं मिली | वह नेशनल कॉलेज इंटर  एक्साम्स में दो बार फेल हुवे थे | उन्होंने इंग्लिश टीचर के रूप में करियर शुरू किया था | 1999 में अलीबाबा शुरू की थी |



जन कूम :- व्हाट्सएप के सह-संस्थापक कुल सम्पति 7.7 बिलियन डॉलर है | जब कूम 16 वर्ष के थे, तब वह युक्रेन से अमरीका आये थे | उनके परिवार ने भोजन प्राप्त करने के लिए भी काफी संघर्ष किया | फेसबुक के साथ व्हाट्सएप के 19 बिलियन डॉलर के सौदे से वह अरबपति बन गये |




इन्गवार :- आईकिया के संस्थापक कुल सम्पति 3.9 बिलियन डॉलर है | इन्गवार 7 वर्ष की उम्र में माचिस बेचा करते थे | 17 वर्ष की उम्र में आईकिया शुरू की | 21 वर्ष की उम्र में फर्नीचर बेचा | इसके बाद उसका बिजनेस तेजी से बढ़ा




एलिजाबेथ होल्म्स :- थेरानोस की फाउन्डर कुल सम्पति 4.5 बिलियन डॉलर है | होल्म्स ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढाई छोड़कर 19 वर्ष की उम्र में थेरानोस शुरू की | यह ब्लड डायग्नोस्टिक कम्पनी है, जो सस्ती ब्लड टेस्टिंग उपलब्ध करवाती है |



ओपरा विन्फ्रे :- मिडिया सख्सियत कुल सम्पति 3 बिलियन डॉलर | विन्फ्रे का जन्म मिसिसिपी के गरीब परिवार में हुवा था | 19 वर्ष की उम्र में वह पहली अफ्रीकन-अमेरिकन टीवी कोरेस्पोंडेंट बनी | 1983  में एएम टोक शो के लिए शिकागो गयी, यह शो बाद में ‘ओपरा विन्फ्रे शो’’ कहलाया |





होवर्ड शुल्ट्ज :- बिजनेसमैन कुल सम्पति 2.1 बिलियन डॉलर है | शुल्ट्ज ने नोर्दन मिशिगन यूनिवर्सिटी में फुटबॉल स्कालरशिप जीती और ग्रेजुएट के बाद ज़ेरोक्स में काम किया | उन्होंने स्टारबक्स कॉपी शॉप खरीदी | शुरू में इसकी 60 शॉप्स थी | अब विश्व में 16 हजार शॉप्स है |


( इन्टरनेट से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं ? जानने के लिए पढ़ें यह लेख :



यह पोस्ट आपको कैसी लगी अगर आपको पसंद आई है तो प्लीज Like और Share करना ना भूलें | और आप Comments करके कोई भी प्रश्न पूछ सकते है |
        Presented By S-Series

सफलता कैसे प्राप्त करें ? Safalta Kaise Prapt Karen ? How to be successful ?

                  सफल होने के लिए क्या जरुरी है ?




असफलता ही सफलता की जननी है जो इन्सान अपनी लाइफ में जितनी बार असफल होगा वो उतना ही ज्यादा सक्सेस होगा अगर फर्स्ट टाइम में ही सफलता मिल जाये तो वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की विश समाप्त हो जाती है | अगर इन्सान अपनी लाइफ में बार बार असफल होगा तो उसे नए नए रास्तो के बारे में पता चलेगा |उसे पता चल  जायेगा की कोनसा रास्ता सही है और कोनसा नहीं | सक्सेस होने के लिए जो सबसे पहला कदम है वो है अपने लाइफ मे एक लक्ष्य सेट करे | जिस इन्सान ने अपना लक्ष्य सेट कर लिया है उसे सक्सेस होने से कोई नहीं रोक सकता है | जो व्यक्ति अपनी लाइफ में लक्ष्य स्थापित नहीं करता वो कभी सफल नहीं हो सकता | क्यूंकि उसको पता ही नहीं की मेरे को जाना किधर है |बस वो चारों तरफ गुमता रहता है | इसके विपरीत जो इन्सान अपना लक्ष्य स्थापित कर लेता है तो उसे पता है की मुझे जाना कहाँ है | वो अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात मेहनत करता है और अंत में वो अपने लक्ष्य को पा लेता है |
                   
                  " संघर्षो में  यदि कटता है तो कट जाए सारा जीवन |
                   कदम कदम पे समझोता करना मेरे बस की बात नहीं..||"



सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स :
1.सबसे पहले अपना लक्ष्य सेट  करें |
2.उठने और सोने का टाइम सेट करें |
3.अपने लक्ष्य को कभी भूले नहीं |
4.केवल सपने नहीं देखे बल्कि उनको पूरा करें |
5.डेली To Do List बनाये |
6.अच्छे लोगों के साथ रहे और उनको दोस्त बनाये |
7 .अपने आप से प्रश्न पूछे की में अपने लक्ष्य से कितना दूर हूँ |
8.सफल लोगो की जीवनी के बारे में पढ़े |
9.कभी प्राउड नहीं करे |
10.अपनी लाइफ में कभी हार नहीं माने चाहे कितनी भी मुसीबते आ जाए |
       आपको S-Series की फर्स्ट पोस्ट कैसी लगी प्लीज अपनी राय जरुर दीजिये |